CrimeUttar Pradesh

मामी से इश्क फरमा रहा था भांजा…गुस्साए पति ने ली बहन की जान, बोरे में फेंका शव

आगरा, 3 मार्च 2025:

यूपी के आगरा जिले के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के टेडी बगिया, माता वाली गली में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या उसी के भाई ने कर दी और शव को बोरे में भरकर खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी की खोज शुरू कर दी है। इस हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी का अपने ही भांजे से चल रहा प्रेम प्रसंग वजह बताई जा रही है।

पुलिस तक पहुंचा था प्रेम प्रसंग का मामला, मामी को लेकर भाग गया था भांजा

ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में प्रताप सिंह और उनकी पत्नी गीता रहते हैं। एक साल पूर्व इसी इलाके में गीता का भाई रवि अपनी पत्नी रोशनी के साथ आकर रहने लगा। उसके घर में गीता के बेटे भूरा जो रिश्ते में उसका भांजा लगता था काफी आना जाना था। इसी दौरान उनके बीच अवैध संबंध हो गए। इस मामले ने इस कदर तूल पकड़ा कि गत 16 फरवरी को भूरा अपनी रोशनी को लेकर बाहर चला गया। परिवार के लोग भूरा को ले आये मगर रोशनी सिंके साथ रहने पर अड़ी रही और पति को छोड़कर चली गई। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था और रिश्तेदारों में भी रवि की काफी बदनामी हो रही थी।

ये भी पढ़ें:

बदनामी से आहत पति ने भांजे की हरकत का गुस्सा बहन पर उतारा

Advertisement

इसी बात को लेकर रवि नाराज था। भांजा भूरा किसी भी तरह मानने को तैयार नहीं था। उसने अपनी बहन गीता से भी शिकायत की थी कि बेटे भूरा को समझाओ। मसले का कोई हल न निकलने पर उसने सोमवार की सुबह बहन गीता पर धारदार हथियार से कई वार किए। उसके दम तोड़ने के बाद लाश को बोरे में भरा और पास ही एक खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया। उसे बोरा फेंकते हुए पड़ोसियों ने देख लिया संदेह होने पर डायल 112 पर सूचना दी गई। इसके बाद डीसीपी आगरा सिटी सूरज राय व थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस केस दर्ज कर फरार रवि की खोजबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  70 वें जन्मदिन पर मायावती ने दिखाए तेवर, कहा... कोई गलतफहमी नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link