CrimeOdhisha

ओडिशा : बालासोर में गरीबी के कारण माता-पिता ने नवजात बच्चा, नि:संतान दंपत्ति को बेचा

बालासोर, 30 दिसम्बर 2024

ओडिशा के बालासोर जिले में एक दंपति ने कथित तौर पर अपने नवजात लड़के को पड़ोसी मयूरभंज जिले के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब स्थानीय लोगों को बस्ता पुलिस थाना क्षेत्र के हदामौदा गांव में धरमू बेहरा और उसकी पत्नी शांतिलता के घर में नौ दिन का बच्चा नहीं मिला।

19 दिसंबर को शांतिलता ने बारीपदा के पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया और तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने कहा, जब ग्रामीणों को नवजात शिशु अपने घर में नहीं मिला, तो उन्हें संदेह हुआ कि दंपति ने “गरीबी” के कारण बच्चे को बिचौलिए के माध्यम से बेच दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा : छात्रसभा और एनएसयूआई ने किया गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link