Uttar Pradesh

‘कैफे’ में पुलिस का छापा…बेड वाले केबिन, मादक पदार्थ व नशे में धुत मिले दस युवक व युवती

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 19 मई 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में शहर के शिवपुर थाना क्षेत्र में भोजूबीर स्थित ‘फार्म हाउस कैफे’ में पुलिस ने छापेमारी कर नशे और संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। यहां नशे में धुत युवक व युवतियों के साथ नशीले पदार्थ मिले वहीं केबिन में बेड का इंतजाम दिखा। अनैतिक गतिविधियों को लेकर संचालक को तलब कर युवक, युवतियों व दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

अनैतिक गतिविधियों की आशंका, युवक-युवती व दो कर्मचारी हिरासत में

ये भी पढ़ें:

डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार के निर्देश पर एडीसीपी नीतू कादयान और एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में फार्महाउस कैफे में छापा मारा गया। यहां नशे की हालत में छह युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया गया। कैफे के अंदर बने केबिनों में बेड की व्यवस्था थी, जो अनैतिक गतिविधियों की ओर इशारा कर रहे थे। इसके साथ ही, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। कैफे के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि दो युवक छत के रास्ते भागने में कामयाब रहे।

संचालक तलब, कैफे के बाहर निगरानी के लिए लगे मिले सीसी कैमरे

कैफे का संचालन डीएलडब्ल्यू निवासी अनुराग द्वारा किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। दिलचस्प बात यह है कि कैफे के बाहर कई सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जो संभवतः निगरानी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।
छापेमारी करने वाली पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  UP में बंदरों के हमलों पर लगेगा ब्रेक : शासन का बड़ा फैसला, वन विभाग संभालेगा मोर्चा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button