Uttar Pradesh

“मॉडल चाय वाली” सिमरन गुप्ता से पुलिस ने की हाथापाई, घटना का वीडियो वायरल

लखनऊ, 9 जून 2025:

“मॉडल चाय वाली” के नाम से पहचानी जाने वाली पूर्व मॉडल सिमरन गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह एक वायरल वीडियो है, जिसमें सिमरन और पुलिस के बीच तीखी झड़प और हाथापाई देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर सिमरन के साथ मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सिमरन गुप्ता मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया छोड़कर “मॉडल चाय वाली” के नाम से चाय की दुकान शुरू की थी। शुरुआत में उन्होंने गोरखपुर के हरिओम नगर तिराहे पर दुकान खोली, लेकिन बाद में बेहतर संभावनाओं की तलाश में लखनऊ आ गईं। वे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास अपनी चाय की दुकान चलाने लगीं।

सिमरन का आरोप है कि स्थानीय पुलिसकर्मी उनसे वसूली की मांग कर रहे थे। जब उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो कथित रूप से रात के समय पुलिसकर्मी उनकी दुकान पर पहुंचे, गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें  सगी बहनों पर किया फायर फिर युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेम प्रसंग की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link