Uttar Pradesh

स्व. विधायक केदार नाथ की जयंती मनाने से पुलिस ने रोका… सैथवार समाज का प्रदर्शन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 7 सितंबर 2025 :

यूपी के गोरखपुर में पार्क रोड स्थित स्व.केदार नाथ सिंह की जयंती मनाने जा रहे सैथवार समाज ने जमकर हंगामा किया। सभी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे लेकिन उससे पहले पुलिस में इन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाइंक़े खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बता दें कि दो बार विधायक रहे स्व. केदार नाथ सिंह का शुमार सैथवार समाज के बड़े नेताओं में किया जाता है। आज 7 सितंबर को उनकी जयंती के अवसर पर सैथवार समाज के लोग पार्क रोड स्थित बंगला नंबर 4 पर स्व:केदारनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। इसे पहले ही पुलिस ने उनको हिरासत में लिया। इस दौरान सैंथवार समाज के लोगों ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। हालांकि सैथवार समाज ने उनका चित्र रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें:

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान सैंथवार समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि केदार सिंह की प्रतिमा पर जयंती कार्यक्रम के तहत ही माल्यार्पण करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही रोक दिया है। जबकि तमाम पार्टी के नेताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है। प्रदेश सरकार पर भड़ास निकालते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि केदार सिंह की प्रतिमा हटाए जाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पुलिस जो भी तानाशाही कर ले हम रुकने वाले नहीं हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मेरठ: हाइवे पर थार गाड़ी का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link