Ayodhya

रामनगरी में सियासी संग्राम : महंगाई के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, पुलिस से टकराव

सहादतगंज में पुलिस ने रोका मार्च, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

अनिल निषाद

अयोध्या, 26 मई 2026:

रामनगरी अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पवन पांडेय समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सपा का यह विरोध प्रदर्शन सहादतगंज ओवरब्रिज के नीचे रामपथ से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं का काफिला जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहा था लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग कर जुलूस को रोक दिया। इसके बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और सपा कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-26 at 4.20.00 PM

प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली व्यवस्था की बदहाली, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, पेपर लीक की घटनाओं, गैस सिलेंडर की किल्लत और सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं ने महंगाई हटाओ, युवा बचाओ और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजा दिया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है लेकिन सरकार केवल दिखावे और प्रचार की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 4.20.00 PM (1)

प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, अजीत प्रसाद, हाजी फिरोज खान गब्बर, हामिद जाफर मीशम, रामसागर वर्मा, अमृत राजपाल, रिजवान रसूल,शावेज जाफरी, बलराम मौर्या, दान बहादुर सिंह, विनोद लोधी, रितेश यादव, अजय वर्मा, रक्षाराम यादव, पृथ्वीराज यादव, सियाराम निषाद सहित कई लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 'रन फॉर योग' में दौड़े लोग... रामनगरी में योग सत्र का आगाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button