Lucknow City

आपदा से पहले तैयारी ही सुरक्षा की गारंटी : लखनऊ में सिविल डिफेंस के वार्डेन को दी ट्रेनिंग

गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एडीएम और चीफ वार्डेन प्रतिभागियों को समझाईं आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य की बारीकियां

लखनऊ, 15 दिसंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोमवार को नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित वार्डेन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ के एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि महेंद्र पाल सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण किसी भी आयु में व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। जिस प्रकार कक्षा में बच्चों को विषय विशेषज्ञ पढ़ाते हैं, उसी तरह प्रशिक्षण में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्यवहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाता है।

16e8d605-1ffa-4b36-8900-4f464b8a0266

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के संदर्भ में प्रशिक्षण का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन को सहयोग देने में प्रशिक्षित स्वयंसेवक ही प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से शासन एवं प्रशासन की योजनाओं और निर्देशों का सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है। यह संगठन की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और कार्य निष्पादन स्तर को निरंतर उन्नत बनाए रखने का आधार है।

Advertisement

लखनऊ के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी संगठन की कार्यक्षमता, अनुशासन और दक्षता को सुदृढ़ करने का अनिवार्य माध्यम है। इसके माध्यम से स्वयंसेवकों को उनके दायित्वों, अधिकारों और कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी मिलती है। इससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी, समयबद्ध और उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कर पाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल का विकास होता है, बल्कि आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग की क्षमता भी विकसित होती है।

कार्यक्रम में डिवीजन वार्डेन मोहम्मद नफीस, रामगोपाल, दिनेश माथुर, गुफरान, एश्वर्य अनिल, अरविंद्र मिश्रा, उपनियंत्रक रविंद्र कुमार, सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, ममता रानी, मुकेश कुमार, रेखा तथा अन्य पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण को संगठन और समाज दोनों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीषण सड़क हादस, ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में छह महीने के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link