Religious

काशी तमिल संगमम की तैयारियां तेज, मेहमानों की होगी खास आवभगत

अंशुल मौर्य

वाराणसी,10 फरवरी 2025:

यूपी के वाराणसी जिले में आगामी 15 फरवरी से शुरू होने वाले काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण की तैयारियों को प्रशासन अंतिम रूप देने में जुट गया है। इसी मकसद से जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।

15 फरवरी से होगी शुरुआत, नोडल अफसरों को सौंपी गई जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें:

काशी तमिल संगमम-3 का आयोजन 15 से 24 फरवरी तक होगा। बैठक में डीएम ने अफसरों को हिदायत दी कि काशी तमिल संगमम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी होनी चाहिए। निर्देश दिए कि काशी आने वाले दक्षिण भारत के प्रतिभागियों के लिए स्टेशन से होटल्स तक बसों और वाहनों का प्रबंध किया जाए। होटलों के कमरों की स्थिति और भोजन के प्रबंध का सत्यापन किया जाए। संगमम के कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती और हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

नमोघाट पर लगेंगे पंडाल व स्टॉल

संगमम के आयोजन के दौरान नमोघाट पर पंडाल सहित आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी में लगाए जाने वाले स्टाल्स आदि की जानकारी ली गई। विशिष्ट अतिथियों के दृष्टिगत भी आवश्यक तैयारियां समय से कर लेने के लिए निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़ें  अप्रैल में महंगाई का इंजेक्शन : 900 से ज्यादा दवाओं के दाम बढ़े...फार्मा कंपनियों की रूटीन बढ़ोतरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link