ProjectsUttar Pradesh

नया गोरखपुर को स्वरूप देने की तैयारी…… भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 26 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर जिले में “नया गोरखपुर” परियोजना के तहत विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गोरखपुर कुशीनगर रोड पर चिन्हित भूमि के अधिग्रहण का काम गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा 2024 में आरंभ किया गया, जो अब अंतिम चरण में है।

जीडीए ने चौरीचौरा तहसील के माड़ापार क्षेत्र में 151261 हेक्टेयर, सदर तहसील के तकिया मेदनीपुर में 44706 हेक्टेयर, और कोनी में 56482 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण को लेकर 30 दिसंबर को जनसुनवाई की तिथि तय की है। सुबह 10:30 बजे माड़ापार की जनसुनवाई चौरीचौरा तहसील सभागार में और दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक तकिया मेदनीपुर एवं कोनी के लिए सुनवाई सदर तहसील सभागार में होगी।

ये भी पढ़ें:

जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में चार गांवों की भूमि आपसी समझौते के आधार पर खरीदी जा रही है। इन क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए जोनल प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे शासन से स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा, गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। परियोजना के तहत 25 गांवों में लगभग 6000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण आपसी समझौते और अनिवार्य अधिग्रहण के माध्यम से किया जाएगा।

Advertisement

नया गोरखपुर परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है, जो क्षेत्र के समग्र विकास और विस्तार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

ये भी पढ़ें  युवक लेकर जा रहा था बारात...लखनऊ की युवती ने दूसरी शादी कहकर रोका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link