Uttar Pradesh

लखनऊ में तुर्की के खिलाफ प्रदर्शन : शिया समुदाय ने एर्दोगान की तस्वीर रौंदी, झंडा जलाया

लखनऊ, 15 मई 2025:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया। इस अभियान के दौरान पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। वहीं, तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने से भारत में व्यापक विरोध देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को लखनऊ के ऐतिहासिक छोटा इमामबाड़ा में शिया मुस्लिम समुदाय ने तुर्की के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मौलाना सैफ अब्बास की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान की तस्वीर को पैरों तले रौंदा और तुर्की के झंडे को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें:

मौलाना सैफ अब्बास ने मीडिया से बात करते हुए कहा,
“यह बेहद शर्मनाक है कि तुर्की ने युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का साथ देकर भारत के साथ विश्वासघात किया है। जब तुर्की में भूकंप आया था, तब भारत ने सबसे पहले मदद पहुंचाई थी, पर आज वही देश भारत के खिलाफ हथियार भेज रहा है।”

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन और असलहे भेजकर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। मौलाना ने कहा कि जो देश आतंकियों का समर्थन करता है, वह भी आतंकवाद में समान रूप से दोषी है। प्रदर्शनकारियों ने तुर्की के इस रवैये को निंदनीय बताया और केंद्र सरकार से तुर्की के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।

ये भी पढ़ें  हफ्ते के आखिरी दिन बाजार का शानदार कमबैक, सेंसेक्स-निफ्टी में आई इतने अंको की उछाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link