Uttar Pradesh

16 फ़ीट लंबे अजगर ने गाय को निगला

आगरा, 12 सितंबर,2024

ग्रामीणों और चरवाहों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 16 फीट लंबे विशाल अजगर ने एक गाय को जिंदा निगल लिया।
यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले में थाना चित्राहाट क्षेत्र के गांव पारना के यमुना के जंगल की है जब चरवाहों ने यह दृश्य देखा।
आनन फानन में वहां भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और डंडे के सहारे से गाय को अजगर के निवाले से बाहर निकाला लेकिन गाय को ज़िंदा नही बचा सके।
ग्रामीणों की सूचना पर भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। एकत्रित ग्रामीणों ने विशाल अजगर को दूर जंगल में छोड़ा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  नेशनल हेराल्ड केस : ईडी ने लखनऊ में 64 करोड़ की प्रापर्टी खाली कराने का चस्पा किया नोटिस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button