PoliticsUttar Pradesh

आगरा : अगवा मासूम के परिवार से मिले सपा सांसद सुमन… उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

मयंक चावला

आगरा, 4 मई 2025:

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी से गत दिनों अगवा हुए 8 वर्षीय मासूम के परिवार से मिलने शनिवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही फतेहाबाद के एसीपी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सपा सांसद ने घटना की जानकारी ली और शासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित और गरीबों के बच्चों तक सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सुप्रीम कोर्ट तक उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी कर चुका है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

घर के पास खेलते समय संदिग्ध हालात में लापता हुआ मासूम

अगवा मासूम अभय प्रताप कस्बे के सेंट जेवियर स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। परिजनों के मुताबिक वह गत बुधवार दोपहर स्कूल से घर लौटा था। इसके बाद अपने साथियों सोनू, नरेंद्र, वंश और प्रिंस के साथ घर के बाहर खेलने लगा। शाम को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने देर रात तक उसकी तलाश की और रिश्तेदारों से भी जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अंततः फतेहाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन मासूम के अपहरण की बात कह रहे हैं।

सांसद ने एसीपी से ली जानकारी

सपा सांसद ने इस मामले में फतेहाबाद एसीपी से बातचीत कर जांच की प्रगति जानी। एसीपी ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। हालांकि, अभी तक फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर में कल से दो जनवरी तक सभी टिकटों की बुकिंग पर रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link