Uttar Pradesh

निकाह का वादा कर युवती का यौन शोषण…फरार मौलाना मऊ से गिरफ्तार, भेजा जेल

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 7 जून 2025

यूपी के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को निकाह का झांसा देकर मौलाना कई महीने तक यौन शोषण करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो निकाह का दबाव पड़ता देख मौलाना फरार हो गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मऊ जनपद से मौलाना को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़ा गया मौलाना ताजुद्दीन गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक मस्जिद में नमाज पढ़ाता था। इसी दौरान वहीं एक युवती से उसका सम्पर्क हो गया। उसने युवती से निकाह करने का वादा भी किया। युवती का आरोप था कि करीब दो साल से गांव में रह रहे मौलाना की बातों पर उसने यकीन कर लिया। मौलाना लगातार उसे निकाह का झांसा देता रहा और यौन शोषण भी करता रहा। इस दौरान उसे आठ माह का गर्भ हो गया।

ये भी पढ़ें:

युवती ने इज्जत की दुहाई देकर मौलाना पर निकाह का दबाव बढ़ाया तो मौलाना ताजुद्दीन गांव छोड़कर फरार हो गया। हताश युवती ने गुलरिहा थाने में।मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मौलाना की खोजबीन शुरू की तो मऊ जिले में उसके होने का सुराग मिला। पुलिस टीम ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मौलाना को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एसयूवी कार तालाब में गिरी, आठ लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link