Uttar Pradesh

शामली मुठभेड़ : एसटीएफ के घायल इंस्पेक्टर की मौत, मार गिराए थे चार शातिर बदमाश

शामली, 22 जनवरी 2025:

यूपी के शामली जिले में सोमवार रात शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान पेट में गोलियां लगने से घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

इंस्पेक्टर के पेट में लगी थीं कई गोलियां

यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट की टीम ने शामली जिले में सोमवार रात बदमाशों की घेराबंदी की थी। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी अरशद समेत चार शातिर अपराधी मारे गए थे। बदमाशों की फायरिंग के दौरान इंस्पेक्टर सुनील के पेट में कई गोलियां लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

हालत गंभीर होने पर ले जाया गया था मेदांता अस्पताल

Advertisement

उन्हें तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम के अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ और इंस्पेक्टर सुनील ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें  आगरा सम्मेलन में किन्नर समाज का बड़ा कदम, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया 30 लाख का चंदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link