CrimeRajasthan

राजस्थान : सौतेली बेटी के रोने से नीद में पड़ रहा था खलल, बेरहम पिता ने गला दबाकर मार डाला

कोटा, 22 जनवरी 2025

राजस्थान के कोटा में एक व्यक्ति ने सोमवार रात कथित तौर पर अपनी एक साल की सौतेली बेटी की पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी और मंगलवार सुबह मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के रोने से उसकी नींद में खलल पड़ने से वह कथित तौर पर परेशान था।

मंगलवार सुबह जब बच्ची नहीं उठी तो उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां अपने पहले पति को छोड़कर शहर में दिहाड़ी मजदूर आरोपी जित्तू के साथ रह रही थी। वह बार-बार उसके रोने से चिढ़ जाता था। बच्ची के होठों, गालों और पैरों पर पिटाई के निशान थे।

उद्योग नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि जित्तू ने सोमवार देर रात उसकी बेटी की पिटाई की और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  राजस्थान : मतदान के दौरान SDM से मारपीट करने वाला, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link