ChhattisgarhCrime
छत्तीसगढ़ : खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका से क्षेत्र में फैली दहशत

रायगढ़, 30 दिसम्बर 2024
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में महिला की अर्धनग्न लाश मिली है, लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है, घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है, वहीं पुसौर पुलिस मौके पर मौजूद है, पोस्टमार्टम के लिए लाश को जिला चिकित्सालय भेजा गया है.
मौके पर पहुंचे पुसौर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो हत्या का खुलासा पो पाएगा, उसकी उम्र करीब 35-40 साल के बीच बताई जा रही है. घटना पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंह की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






