Share Market News: RBI MPC से पहले बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 683 अंक चढ़ा
RBI की पॉलिसी मीटिंग से पहले Sensex और Nifty में मजबूत खरीदारी, सेंसेक्स 72,592 के पार, निफ्टी 22,612 के ऊपर पहुंचा, रुपये में भी मामूली मजबूती, PSU Bank, Media और Metal सेक्टर में 1% तक तेजी

बिजनेस डेस्क 5 अक्टूबर 2026:
देशभर के निवेशकों की नजर Share Market पर जमीं हैं। RBI की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC की बैठक से पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 410 अंक चढ़ा, जबकि NSE Nifty 50 में करीब 120 अंकों की तेजी दिखी।
शुरुआती कारोबार में भी मजबूत बढ़त, सेंसेक्स 683 अंक ऊपर,
सुबह 9:40 बजे सेंसेक्स 0.95 फीसदी यानी 683 अंक की बढ़त के साथ 72,592 के पार कारोबार कर रहा था। इसी समय Nifty 50 में करीब 0.85 फीसदी यानी 190 अंकों की तेजी रही और यह 22,612 के पार पहुंच गया। इससे पहले सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 0.59 फीसदी यानी 422.63 अंक चढ़कर 72,330 के पार था। Nifty 50 भी 0.52 फीसदी यानी करीब 116 अंक की बढ़त के साथ 22,538 के ऊपर कारोबार कर रहा था।
रुपये में भी मामूली मजबूती, कई सेक्टर में दिखी हलचल
भारतीय करेंसी की बात करें तो रुपये में भी शुरुआती कारोबार में हल्की मजबूती दिखी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 96.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में रहे। Nifty PSU Bank, Nifty Media और Nifty Metal में करीब 1 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। Nifty Realty भी 0.93 फीसदी ऊपर रहा। Nifty Chemicals, Nifty FMCG और Nifty Oil & Gas में 0.80 से 0.85 फीसदी तक बढ़त रही। Nifty Private Bank और Nifty Consumer Durables भी मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे।
IT और ऑटो में ज्यादा बदलाव नहीं
दूसरी तरफ Nifty IT, Nifty Auto और Nifty Pharma में शुरुआती कारोबार के दौरान कोई खास बदलाव नहीं दिखा। Healthcare शेयरों में मामूली कमजोरी रही। Nifty 500 Healthcare में 0.07 फीसदी और Nifty Healthcare Index में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
आठ हफ्तों की गिरावट के बाद सुधार की उम्मीद
Market Experts का मानना है कि लगातार आठ हफ्तों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जल्द सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, US Bond Yield में बढ़ोतरी और Foreign Institutional Investors यानी FII की लगातार बिकवाली अब भी बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है।
Large-Cap शेयरों पर नजर
जानकारों के मुताबिक खासकर Large-Cap शेयरों की वैल्यूएशन अब आकर्षक स्तर पर पहुंची है। उनका मानना है कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए बाजार पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति में हो सकता है। सितंबर में Automobile Sales के सकारात्मक आंकड़ों को भी घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत माना जा रहा है।
बैंकिंग शेयरों में तेजी की वजह
बाजार में Banking Stocks पर भी खास नजर है। जानकारों के मुताबिक बुधवार को Reserve Bank of India की ओर से Policy Rate में 25 Basis Points की बढ़ोतरी की उम्मीद है। बाजार इस संभावित फैसले को काफी हद तक पहले ही अपने कारोबार में शामिल कर चुका है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बैंकों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Floating Lending Rates बढ़ने से बैंकों के मार्जिन को सहारा मिल सकता है, जिससे Banking Sector के शेयरों में हलचल बनी रह सकती है।
FII की बिकवाली के बीच DII ने संभाला बाजार
पिछले ट्रेडिंग सेशन में Foreign Institutional Investors यानी FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में 9,484 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी। इसके मुकाबले Domestic Institutional Investors यानी DIIs ने 10,041 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जिससे बाजार को सहारा मिला।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। International Benchmark Brent Crude करीब 1 फीसदी गिरकर 101.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बाजार में इस गिरावट को भी फिलहाल राहत के तौर पर देखा जा रहा है।






