CrimeUttar Pradesh

सीतापुर : दुष्कर्म केस में कांग्रेस सांसद पर कसा शिकंजा,गैर जमानती वारंट जारी

सीतापुर, 27 जनवरी 2025:

यूपी के सीतापुर से कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर पर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। इस केस में पुलिस से बचते फिर रहे सांसद राकेश राठौर के खिलाफ सोमवार को जिले की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।

पूर्व परिचिय महिला ने दर्ज कराया है केस

सीतापुर नगर कोतवाली में गत दिनों सांसद की पूर्व परिचय महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकाने का केस दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कर रही कोतवाली पुलिस ने सांसद राकेश राठौर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया लेकिन वे नहीं पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे बयान दर्ज कराने

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने 25 जनवरी को फिर नोटिस जारी कर सांसद को बुलाया। दोबारा भी सांसद बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे तो पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। उसके आधार पर सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को सांसद राकेश राठौर की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

ये भी पढ़ें  "FIITJEE के 300 से अधिक बैंक अकाउंट, 5 अकाउंट में जमा 60 लाख रुपये"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link