Sitapur City

नवोदय विद्यालय में Gen Alpha का अनूठा विरोध, 80 छात्रों ने खुद को कमरे में किया बंद, DM को आना पड़ा

भोजन-पानी की व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा फूटा, खेल मैदान में सब्जी उगाने का आरोप, करीब तीन घंटे तक छात्रों से बात करते रहे डीएम डॉ. राजा गणपति आर. ने समस्या के निदान का भरोसा देकर छात्रों को मनाया

सीतापुर, 21 अगस्त 2026:

उत्तर प्रदेश में Gen Alpha students के विरोध का सिलसिला अब सीतापुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय हरदौरपुर तक पहुंच गया। शुक्रवार को करीब 75 से 80 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर विरोध शुरू कर दिया। छात्र न रोड पर उतरे न ही नारेबाजी की बस खुद को एक कमरे में बंद कर डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।

sitapur-navodaya-vidyalaya-students-protest-dm (2)

प्रधानाचार्य नहीं मना सके छात्रों को, डीएम को बुलाने की मांग रखी, घटिया भोजन पर दागे सवाल

ये भी पढ़ें:

जिले के ऐलिया ब्लाक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों ने शुक्रवार को एक साथ फैसला लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसकी भनक लगते ही प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। छात्रों का कहना था कि पहले डीएम मौके पर आएं और उनकी शिकायतें सुनें। सूचना मिलने पर डीएम डॉ. राजा गणपति आर विद्यालय पहुंचे। डीएम के सामने छात्रों ने विद्यालय में मिलने वाले भोजन की Quality को लेकर शिकायत की। छात्रों का आरोप था कि खाना ठीक नहीं बनाया जाता। पानी की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

डीएम से बातचीत में खेल मैदान व प्रधानाचार्य के व्यवहार पर भी उठाए सवाल

छात्रों ने बताया कि उन्हें खेल मैदान का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। मैदान के एक हिस्से में सब्जियां उगाए जाने की बात भी छात्रों ने डीएम के सामने रखी। इससे खेल गतिविधियों के लिए उपलब्ध जगह कम होने की शिकायत की गई। छात्रों ने प्रधानाचार्य के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने मांग रखी कि प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य नियमित रूप से छात्रों के साथ भोजन करें, जिससे खाने की गुणवत्ता को लेकर सामने आ रही शिकायतों की स्थिति साफ हो सके।

sitapur-navodaya-vidyalaya-students-protest-dm (3)

करीब तीन घंटे बातचीत के बाद संतुष्ट हुए छात्र

डीएम करीब तीन घंटे तक विद्यालय में रहे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए उन्होंने छात्रों से कमरा खोलकर बाहर आने की अपील की। डीएम ने छात्रों के साथ भोजन करने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें इससे पहले लखनऊ, हमीरपुर-महोबा व कन्नौज और उन्नाव में भी Gen Alpha students के विरोध के मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें  चेयरमैन प्रतिनिधि पर जमीन कब्जाने का आरोप... परिवार का आमरण अनशन, सांसद ने मनाया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button