CricketSports

वनडे रैंकिंग में फिसली स्मृति मंधाना, नंबर 1 से पहुंची इस स्थान पर!

नई दिल्ली, 30 जुलाई 2025

छह साल बाद महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया की बल्लेबाज स्मृति मंधाना लंबे समय तक उस स्थान पर नहीं रह सकीं। हाल ही में जारी आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर खिसक गईं। भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड की कप्तान नैट सीवर ब्रंट शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं।

मंधाना ने इस सीरीज़ में तीन मैचों में 115 रन बनाए, जबकि सिवर ने 160 रन बनाए। 2023 के बाद यह पहली बार है जब नट सिवर वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँची हैं। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी दस पायदान की छलांग लगाकर दसवें स्थान पर पहुँच गईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी दो पायदान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर पहुँच गईं। गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा चौथे स्थान पर बनी हुई हैं।

 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  जय शाह के ICC अध्यक्ष बनने से पाकिस्तान ने क्या बोला ?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link