PoliticsUttar Pradesh

सपा मुखिया ने शिक्षा के निजीकरण को लेकर सरकार पर दागे सवाल

लखनऊ 22 अप्रैल 2025:

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर से सरकार को घेरा। शिक्षा के निजीकरण, बढ़ती हुई फीस व मुद्रा योजना पर सवाल उठाए। उन्होंने थानों में जाति के आधार पर तैनाती करने का आरोप फिर दोहराया।

शिक्षा में राजनीति का बढ़ रहा हस्तक्षेप

सपा मुखिया पार्टी कार्यालय में मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए।इस दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि देश भर में सबसे ज्यादा शिक्षा का निजीकरण दिल्ली व यूपी में हो रहा है। स्कूल,कॉलेज के साथ मेडिकल व इंजीनियरिंग के संस्थानों में बेतहाशा फीस बढ़ती जा रही है। युवा जान चुका है कि पढ़ लिख कर भी उसका भविष्य नहीं संवरने वाला। शिक्षा में राजनीति का हस्तक्षेप इस कदर बढ़ गया कि अगर आप किसी विचारधारा से नहीं जुड़े है तो नौकरीं नहीं मिलने वाली।

ये भी पढ़ें:

थानों में तैनाती में पीडीए की उपेक्षा का मुद्दा रखा

Advertisement

उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के थानों में जाति के आधार पर तैनाती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर तैनाती में गलती हुई है तो उसे सुधारना चाहिए। एक अधिकारी को आगे कर वेबसाइट से डाटा डिलीट करवा दिया गया। उन्होंने हाल ही में हुए तबादलों पर भी सरकार को घेरा।

सरकार जनता का ध्यान भटका रही

कहा कि जब केंद्र सरकार संसद में वक्फ संशोधन बिल लाई थी तब भी हमने इसका विरोध किया था और अब भी विरोध कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस बिल के जरिये अपनी नाकामियां छिपा रही है। सरकार तरह-तरह के मुद्दे उठाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है।

ये भी पढ़ें  आल्हा-उदल का महोबा बनेगा टूरिज्म हब... स्वदेश दर्शन 2.0 से पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link