Lucknow City

राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज…लीग मुकाबलों में दिखाया दमखम

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने किया शुभारंभ, मंत्री दानिश अंसारी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 8 फरवरी 2026:

राजधानी स्थित निगोहां क्षेत्र के दखिना टोल प्लाजा के पास रविवार को दो दिवसीय स्वर्गीय बालकृष्ण द्विवेदी स्मारक पंचम महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जलशक्ति मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। पहले दिन लीग मुकाबलों में टीमों ने कड़ी टक्कर दी।

आठ राज्यों की भागीदारी, हरियाणा ने खाता खोला

ये भी पढ़ें:

इस प्रतियोगिता में यूपी पुलिस की महिला टीम के साथ हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, गाजियाबाद और बनारस समेत विभिन्न राज्यों की कुल आठ महिला वॉलीबॉल टीमों ने हिस्सा लिया है। उद्घाटन के बाद पहला लीग मुकाबला पश्चिम बंगाल और हरियाणा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा ने जीत दर्ज की।

देर शाम तक चले रोमांचक मुकाबले

इसके बाद यूपी पुलिस, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बनारस सहित अन्य टीमों के बीच देर शाम तक लीग मैच खेले गए। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। मंत्री दानिश अंसारी ने महिला खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और प्रतियोगिता को महिलाओं के लिए सकारात्मक पहल बताया।

तीन सेट में खेले जा रहे मुकाबले

आयोजक संस्था अरुणाभ फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता नारी सशक्तिकरण के उद्देश्य से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली बार महिलाओं की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के सभी मैच तय समय के अनुसार 15-15 या 25-25 अंकों के तीन सेट में खेले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  रैपर बादशाह के एल्बम 'टटीरी' पर महिला आयोग खफा...उपाध्यक्ष ने सीएम से की ये बड़ी मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button