Raebareli City

दो पक्षों के विवाद में पुलिस पर पथराव… कांस्टेबल की आंख फोड़ी,आरोपी गिरफ्तार

112 पीआरवी पर तैनात कांस्टेबल घायल, एम्स रायबरेली में इलाज जारी, भदोखर थाना क्षेत्र का मामला

विजय पटेल

रायबरेली, 22 दिसंबर 2025:

भदोखर कोतवाली थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव में दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर ही पथराव कर दिया गया। इस घटना में 112 पीआरवी गाड़ी में तैनात एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कुचरिया गांव निवासी बच्चा सिंह और चंद्रभान सिंह के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर और ईंटें फेंकनी शुरू कर दीं। ग्रामीणों की सूचना पर 112 पीआरवी संख्या 5948 मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:

पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल अब्दुल्ला, कांस्टेबल कीर्ति कुमार और होमगार्ड चालक अशर्फीलाल ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने ही आपस में हाथापाई शुरू कर दी और पथराव करने लगे। इसी दौरान एक पत्थर कांस्टेबल कीर्ति कुमार की आंख में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल कांस्टेबल को तत्काल इलाज के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आंख का उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष भदोखर ने बताया कि आरोपी बच्चा सिंह के खिलाफ पहले से भी कई थानों में विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  रायबरेली : 176 सरकारी बसों में होगी म्यूजिक सिस्टम व चार्जिंग की सुविधा... तैयारी तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button