Sitapur City

भजन गाने आई मंडली का कारनामा…यजमान के घर का लॉकर तोड़ जेवर-नकदी ले उड़े

माता की चौकी में शामिल होने आए कलाकारों को घर में ठहराया गया था, परिवार ने उन्हें कपड़े बदलने के लिए वही कमरा दिया, जहां अलमारी रखी थी, रात में साफ कर दिया माल

सीतापुर, 18 मई 2026:

सीतापुर शहर के बट्सगंज मोहल्ले में माता की चौकी के दौरान भरोसे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात सामने आई है। भजन गाने और झांकी प्रस्तुत करने आए कलाकारों में से एक घर की अलमारी का लॉकर खोलकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बट्सगंज निवासी शिवम कुमार के घर माता की चौकी का आयोजन था। कार्यक्रम के लिए स्थानीय ग्रुप के कलाकार बुलाए गए थे। परिवार ने कलाकारों को आराम करने और कपड़े बदलने के लिए घर का एक कमरा दे दिया। इसी कमरे में अलमारी रखी थी।

शिवम के मुताबिक, उनकी भाभी किसी काम से कमरे में आई थीं। उन्होंने अलमारी का लॉकर खोलकर कुछ सामान निकाला और वापस बंद कर दिया। चाबी भी कमरे में ही रख दी। इसी दौरान कलाकारों ने चाबी रखे जाने की जगह देख ली।

ये भी पढ़ें:

रात में झांकी खत्म होने के बाद दो कलाकार वहां से चले गए। शनी नाम का एक कलाकार कुछ देर तक कमरे में रुका रहा। आरोप है कि उसी ने मौका पाकर अलमारी खोली और लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी निकाल ली। इसके बाद वह भी बिना किसी को बताए निकल गया।

रविवार सुबह जब परिवार के लोग अलमारी से रुपये निकालने पहुंचे तो लॉकर खुला मिला। जेवर और नकदी गायब देखकर घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद शिवम कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  नैमिषारण्य में मनोज पांडे ने दिया हेलीकॉप्टर सेवा का भरोसा, कहा... धार्मिक पर्यटन पर सरकार गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button