Uttar Pradesh

निर्ममता की हद… नवजात को वेटिंग रूम में लावारिस छोड़ा… महिला पुलिसकर्मियों ने दुलराया

मयंक चावला

आगरा, 3 दिसंबर 2024 :

रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में लावारिस सामान मिलना आम बात है। वहां फर्श पर किसी नवजात शिशु का मिलना… ये सुनकर कोई भी चौंक जाएगा… पर ऐसा मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी वेटिंग रूम से एक नवजात को ले जाते हुए दिखाई दे रही हैं।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है वाकया

ये वाकया यूपी के आगरा कैंट स्टेशन का है। दरअसल स्टेशन के वेटिंग रूम के फर्श पर एक नवजात को पड़ा देखा गया। उसकी नाल भी नहीं कटी थी। माना जा रहा है कि बच्चे को जन्म देने के बाद कोई महिला उसे छोड़ गई। सूचना पर पहुंचीं जीआरपी की महिला पुलिसकर्मियों ने नवजात को संभाला और उपचार कराया। नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है। उसको जन्म देने वाली महिला के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें  गंगा स्नान से कौन से पाप धोए? अरविंद राजभर का अखिलेश पर तंज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button