Varanasi

‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने मन मोहा…दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

भव्य मंचन और शानदार अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा, मंत्री अनिल राजभर समेत कई नेता रहे मौजूद

विकास गोंड

वाराणसी, 5 अप्रैल 2026:

तीन दिवसीय महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ का दूसरा दिन भी उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कलाकारों की सधी हुई प्रस्तुति ने अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शकों की भीड़ ने पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 10.58.01 AM

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग व उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इस ऐतिहासिक मंचन का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु, स्थानीय लोग और कला प्रेमी बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मंचन में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के अहम पहलुओं को जीवंत तरीके से दिखाया जा रहा है। उनके शौर्य, न्याय और सांस्कृतिक विरासत को कलाकारों ने प्रभावी ढंग से पेश किया। भव्य सेट, रोशनी, संगीत और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को पूरे समय बांधे रखा।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-05 at 10.58.01 AM (1)

कार्यक्रम में श्रम एवं सेवा नियोजन मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य अश्विन त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल और सतेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। शुरुआत में डॉ. राजेश कुशवाहा, पंडित नरेश शर्मा, महानाट्य के निर्देशक संजीव मालवीय और राजा भोज शोध प्रभाग के निदेशक संजय यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सीएम योगी व स्वामी विवेकानंद पर अभद्र पोस्ट... भड़का हिंदूवादी संगठन, थाने में दी तहरीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link