National

वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण नहीं, कानून के दायरे में काम जरूरी: जेपी नड्डा

नई दिल्ली,7 अप्रैल 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित नहीं करना चाहती, बल्कि यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वह कानून के दायरे में काम करे, ताकि मुस्लिम समुदाय के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग हो सके।

पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि तुर्किये और कई अन्य मुस्लिम देशों में सरकारों ने वक्फ संपत्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है, लेकिन भारत में ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के संचालन से जुड़े लोगों से सिर्फ यह अपेक्षा की जा रही है कि वे नियमों का पालन करें और नियमानुसार कार्य करें।

उन्होंने दोहराया कि सरकार का उद्देश्य वक्फ बोर्ड पर नियंत्रण करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि इसका प्रबंधन पारदर्शिता और कानूनी ढांचे के तहत हो। नड्डा ने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति और धन का उपयोग मुस्लिम समुदाय में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। इससे पहले, नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ से शुरू हुई भाजपा की राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए कहा कि आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और कई राज्यों में सत्ता में है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने कभी अपनी मूल विचारधारा से समझौता नहीं किया है, जबकि कांग्रेस अपनी वैचारिक कमजोरी के चलते लगातार पतन का सामना कर रही है। नड्डा ने बताया कि आज लोकसभा में भाजपा के 240, राज्यसभा में 98 से अधिक सदस्य हैं और देशभर में पार्टी के 1,600 से अधिक विधायक हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में समाप्त हुए सदस्यता अभियान के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 13.5 करोड़ को पार कर गई है और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 10 लाख से अधिक है।

ये भी पढ़ें  आगरा के पास वायुसेना का मिग-29 क्रैश, पायलट सहित अन्य 2 लोग सुरक्षित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link