Uttar Pradesh

धर्म बदलकर बना रहे थे जेहादी…केरल से किशोरी को प्रयागराज लाई पुलिस, दो गिरफ्तार

अमित मिश्र

प्रयागराज, 30 जून 2025:

यूपी के प्रयागराज में फूलपुर से डेढ़ माह पूर्व अगवा की गई दलित किशोरी को पुलिस ने केरल में खोज निकाला। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग किशोरी का धर्म परिवर्तन करने के बाद उसे जेहादी बनने की ट्रेनिंग देने की कोशिश में थे। पुलिस केस दर्ज कर पूरे गैंग का पता लगाने में जुट गई है।

दरअसल प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के लीलाहट में रहने वाली महिला ने पुलिस को सूचना दी थी उसकी 15 साल की बेटी गत 8 मई को लापता हो गई। इसके पीछे उसने जो वजह बताई उससे पुलिस भी अचरज में पड़ गई। उसका आरोप था कि फूलपुर में रहने वाली दरकशा बानो उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। ये लोग उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहते है। उसके साथ युवक मोहम्मद कैफ भी शामिल है। इसके बाद उसे फोन पर धमकी भी दी गई।

ये भी पढ़ें:

पुलिस को जांच में पता चला कि किशोरी को पहले प्रयागराज जंक्शन तक बाइक से ले जाया गया इस दौरान मोहम्मद कैफ ने उससे छेड़खानी भी की। इसके बाद लड़की को दिल्ली और फिर केरल ले जाया गया। वहां उसे कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया। पैसों का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाया गया। इसके बाद किशोरी को जेहादी गतिविधियों के लिए तैयार करने की कोशिश शुरू की गई। घबराई किशोरी किसी तरह केरल में एक रेलवे स्टेशन पहुंची जहां स्थानीय पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में मामला जानकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आदेश पर लड़की को पुलिस संरक्षण में सुरक्षित प्रयागराज लाया गया।

Advertisement

फूलपुर पुलिस ने पीड़िता के घर पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। इस मामले में आरोपी दरकशा बानो और युवक मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह एक संगठित मॉड्यूल है जो दलित और कमजोर वर्ग की लड़कियों को निशाना बना रहा है। डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत में बताया कि इस मामले में तीन टीमों का गठन किया गया है, जो इस गिरोह के बाकी सदस्य और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  अखिलेश जी, आपकी लाइन क्या है? राजभर का सीधा हमला, पप्पू यादव विवाद पर सपा से मांगा जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link