Uttar Pradesh

जम्मू-कश्मीर हादसे में वैष्णो देवी गए आगरा व धौलपुर के तीन युवक लापता, परिवार सदमे में

मयंक चावला

आगरा, 27 अगस्त 2025 :

जम्मू कश्मीर में हुए लैंडस्लाइड की भारी तबाही का शिकार आगरा व धौलपुर के पांच श्रद्धालुओं के ग्रुप में दो सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली लेकिन तीन साथी अभी तक लापता हैं। इस खबर ने परिवार में कोहराम मचा दिया। रिश्तेदार व दोस्तों का ये ग्रुप 23 अगस्त को वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए निकला था। फिलहाल परिवार जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गया है।

ये भी पढ़ें:

वैष्णो देवी गया युवक शिव बंसल ( 21 वर्ष ) खेरागढ़ आगरा का रहने वाला है और बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके पिता विनोद बंसल खेरागढ़ कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। विनोद बंसल ने बताया कि उसका बेटा शिव बंसल और उसके मामा का लड़का प्रांशु गर्ग ( धौलपुर राजस्थान) और उसके तीन अन्य दोस्त ( धौलपुर राजस्थान ) भी 23 अगस्त को वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे।

मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे तक शिव से उनकी बात होती रही है। लेकिन इसके बाद से संपर्क टूट गया। जैसे ही टीवी पर खबर देखी तो उन्हें चिंता सताने लगी। पांचो युवकों के फोन गाड़ी में ही रखे थे। जब शिव का दोस्त दीपक और आदित्य परमार लैंडस्लाइंड होने के बाद एक पेड़ से जाकर अटक गए थे। वापस आने पर उन्होंने मोबाइल फोन पर शिव के पिता और उसके मामा को सूचना दी।

विनोद बंसल ने बताया कि दीपक ने फोन करके बताया था कि पांचो दोस्त एक झील के पास गए थे। उन्होंने एक गाड़ी किराए पर ली थी। झील के पास पहुंचने से पहले ही अचानक मौसम खराब हो गया जैसे ही पांचो लोग गाड़ी से उतरे, अचानक बादल फट गया और पांचो लोग बहने लगे लेकिन इसी दौरान दीपक और आदित्य ने पेड़ की डाली पकड़ ली। जिससे वह दोनों लोग बच गए।

यह पांचो युवक गाड़ी से वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद वापस जम्मू आ रहे थे। युवकों का रात 8:30 बजे की ट्रेन में आगरा वापस आने का रिजर्वेशन भी था। सभी ने एक दिन पूर्व ही अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हादसे के बाद से तीनों युवक यश, प्रियांशु और शिव बंसल अब तक लापता है।

ये भी पढ़ें  करवा चौथ के रंग : बाजारों में मेहंदी की महक, सोलह श्रृंगार की चमक... सुहागिनों में दिखा ये क्रेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link