Lucknow City

लखनऊ : दीवाली पर गांव गया था परिवार…बंद घर से लाखों के जेवर और 70 हजार नकद पार

राजधानी में इससे पहले दीवाली पर्व के आसपास कुछ दिनों में कई वारदातें हो चुकी हैं। शहर के तीन मड़ियांव, तालकटोरा और निगोहां में चोरियां हुईं। एसडीएम का घर तक चोरों ने नहीं छोड़ा। नकदी, जेवर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी होने के साथ ही चोरों ने सीसीटीवी सिस्टम को भी निशाना बनाया था।

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 28 अक्टूबर 2025 :

राजधानी लखनऊ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला पारा थाना क्षेत्र के जनता विहार कॉलोनी का है। यहां चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए।

जनता विहार कॉलोनी निवासी मिथिलेश कुमार, जो पेशे से राजमिस्त्री हैं, 21 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव बेनीगंज (हरदोई) पत्नी और बच्चों के साथ गए थे। इसी बीच 25 अक्टूबर की सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलते ही मिथिलेश कुमार लखनऊ पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा था और कमरे की ग्रिल उखाड़ी गई थी। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

ये भी पढ़ें:

चोरों ने घर में रखे करीब एक तोला सोने का हार, जंजीर, झुमके, दो जोड़ी पायल व लगभग 70,000 नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई नकदी में 5000 के नोटों की एक गड्डी शामिल थी, जिसमें से एक नोट उनके पास अब भी मौजूद है, जो पचास रुपये के नोटों की गड्डी में मिला था। मिथिलेश कुमार ने पारा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

बता दें कि दीवाली पर्व के आसपास कुछ दिनों में कई वारदातें हो चुकी हैं। शहर के तीन अलग-अलग इलाकों में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। मड़ियांव में एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव के घर के साथ तालकटोरा और निगोहां में भी नकदी, जेवर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर हाथ साफ किया। चोरों ने सीसीटीवी सिस्टम को भी निशाना बनाया था।

ये भी पढ़ें  मदर्स डे विशेष : मां के आंसू पोंछने वाले ‘योगी’, किसी को दिलाई आवाज, किसी को स्कूल, किसी को जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link