TravelUttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कंटेनर में घुसी ट्रक, तीन की मौत

सुल्तानपुर, 8 फरवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बीती शुक्रवार की रात
डीसीएम कंटेनर में घुस गई। सड़क हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

एमपी से मछली लादकर देवरिया जा रहा था ट्रक

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के साजापुर निवासी ट्रक मालिक मछली लादकर देवरिया जा रहे थे। ट्रक उज्जैन निवासी बन्ने सिंह चला रहे थे। साथ मे तेजूलाल निवासी काकड़ी, जिला साजापुर भी सवार था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात करीब 12 बजे जब इनका ट्रक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास से गुजर रहा था तभी इनका ट्रक कंटेनर से टकरा गया।
तेज रफ्तार से हुई टक्कर में ट्रक के परखचे उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ही घायलों को बाहर निकलवाया। मौके पर ही बन्ने सिंह व तेजू लाल की मौत हो गई। जबकि ट्रक मालिक मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने भी कूरेभार सीएचसी में दम तोड़ दिया। क्रेन की मदद से रात में ही क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर ट्रैफिक को सुचारू किया गया। हादसे में मृत लोगों के परिवार को सूचना दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट की तैयारी तेज, 14,000 करोड़ रुपये की आएगी लागत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link