CrimeUttar Pradesh

आगरा में ताबड़तोड़ दो मुठभेड़ : तीन बदमाश गोली लगने से घायल, हथियार व चोरी का सामान बरामद

मयंक चावला

आगरा, 4 अगस्त 2025:

यूपी के आगरा जिले में रविवार रात पुलिस की दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए। तीनों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने मौके से हथियार, चोरी के मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

ये भी पढ़ें:

पहली मुठभेड़ थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी-पथौली नहर पर हुई, जहां पुलिस टीम ने शटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह को घेरा। पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक जवाबी फायरिंग में दो बदमाश साजिद और सहबान घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी की गाड़ी, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सहायक पुलिस आयुक्त, लोहामंडी के मुताबिक दोनों बदमाश शहर में दुकानों और संस्थानों में हुई सेंधमारी की कई घटनाओं में शामिल थे।

दूसरी मुठभेड़ बरहन क्षेत्र में कटका पुल के पास हुई। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हाथरस निवासी चरन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक चोरी का मोबाइल, नकदी और तमंचा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार चरन सिंह के खिलाफ 6 जून को थाना बरहन में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी में फेरों के बाद दूल्हे के जेंडर पर उठा सवाल तो थाने पहुंचा मामला, दुल्हन बोली- मैं पति के साथ ही रहूंगी....

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button