Uttar Pradesh

जुए के अड्डे पर छापा… निलंबित सिपाही समेत छह गिरफ्तार, सवा दो लाख कैश बरामद

मयंक चावला

आगरा, 4 अगस्त 2025 :

यूपी के आगरा जिले में पुलिस ने सिकंदरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे निलंबित सिपाही समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास सवा दो लाख कैश भी बरामद हुआ है।

ये जुए का अड्डा आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ककरेटा में चल रहा था। पुलिस को यहां जुआ खेलने के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद टीम गठित कर अचानक छापा मारा गया तो किसी को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तार किए गए छह लोगों में आगरा शाहगंज निवासी निलंबित सिपाही विवेक भी शामिल निकला। उसकी तैनाती अलीगढ़ जिले में थी। वो करीब तीन महीने पहले सस्पेंड हुआ था।

इसके अलावा ताजगंज निवासी किराना व्यापारी कन्हैयालाल व संजीव और सत्य प्रकाश के साथ जगदीशपुरा निवासी ट्रांस्पोर्टकर्मी हरिओम गोस्वामी, ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी सब्जी व्यापारी देव प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुए के अड्डे से करीब 2 लाख 13 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, और एक वाहन भी बरामद किया है।

ये भी पढ़ें  काशी में वरुणा प्याला मेले का शुभारंभ, परंपरा और आस्था का संगम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link