Uttar Pradesh

“रिश्वतखोर डॉक्टर पर आरोप, मेरठ पुलिस भर्ती में पास करने के लिए मांगे 50 हजार”

मेरठ,13 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के दौरान एक डॉक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। बागपत के निखिल नामक कैंडिडेट से पुलिस भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के दौरान डॉक्टर ने छाती के फुलाव को कम बताते हुए इसे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। निखिल के पिता को गेट नंबर 3 पर जाने के लिए कहा गया, जहां उन्हें फोन करके बताया गया कि उनके बेटे की छाती का फुलाव सही नहीं है और 50 हजार रुपये देने पर मामला हल होगा।

निखिल के पिता ने इस घूस मांगने की शिकायत पुलिस से की और मेरठ पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ी की फोटो खींच ली, जिस पर रिश्वत देने की बात कही जा रही थी। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि निखिल को फिट कर दिया गया है और अब कोई समस्या नहीं है। इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है और जांच शुरू हो गई है। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने पुष्टि की कि जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  डेढ़ साल पहले एक साथ तीन बच्चों को दिया था जन्म, पति ने पीटा तो सबको लगाई फांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button