ElectionsLucknow CityUttar Pradesh

UP Election 2027 से पहले MLC का रण! 11 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग, सियासी समीकरणों की पहली बड़ी परीक्षा

लखनऊ से वाराणसी और मेरठ से गोरखपुर तक शिक्षक-स्नातक सीटों पर चुनावी बिगुल, 29 सितंबर से नामांकन, 27 अक्टूबर को आएगा नतीजा

लखनऊ, 22 सितंबर 2026:

UP Assembly Elections 2027 की तैयारियों के बीच सियासी सरगर्मी अब विधान परिषद तक पहुंच गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी की 11 शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों समेत बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की कुल 28 विधान परिषद सीटों के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी होगी।
up-mlc-election-2026-schedule-11-seats-voting-date-election-commission-letter

चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी और इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
up-mlc-election-2026-schedule-11-seats-voting-date-election-commission-sheet

यूपी में जिन 11 सीटों पर चुनाव होना है उनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी शामिल हैं। वहीं शिक्षक सीटों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र हैं।

ये भी पढ़ें:

इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 30 नवंबर 2026 को समाप्त होना है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आधिकारिक सदस्य सूची में अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल और डॉ. मान सिंह यादव समेत संबंधित सदस्यों का कार्यकाल इसी अवधि में पूरा होना दर्ज है।
up-mlc-election-2026-schedule-11-seats-voting-date-election-commission-sheet2

11 सीटों पर इन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा पूरा

स्नातक : अवनीश कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, मानवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल और मान सिंह यादव।

शिक्षक : उमेश द्विवेदी, लाल बिहारी यादव, आकाश अग्रवाल, हरि सिंह ढिल्लो, ध्रुव कुमार त्रिपाठी और श्रीचंद्र शर्मा।

विधान परिषद के इन चुनावों की टाइमिंग भी अहम है। यूपी विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 2027 में समाप्त होना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी प्रक्रिया की तैयारियां नवंबर 2026 के बाद के चरण में पहुंचेंगी। ऐसे में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का यह चुनाव पार्टियों के लिए 2027 से पहले का एक अहम राजनीतिक पड़ाव बन गया है।

एक नजर में चुनाव कार्यक्रम

अधिसूचना : 29 सितंबर
नामांकन की अंतिम तारीख : 6 अक्टूबर
नामांकन पत्रों की जांच : 7 अक्टूबर
नाम वापसी : 9 अक्टूबर
मतदान : 23 अक्टूबर
मतदान का समय : सुबह 8 से शाम 4 बजे तक
मतगणना : 27 अक्टूबर
चुनाव प्रक्रिया पूरी : 31 अक्टूबर

ये भी पढ़ें  BSP में मायावती का ‘फैमिली फॉर्मूला’ फिर बदला, आकाश-दीपिका आउट, ईशान को फिर मौका, 2027 से पहले संगठन में बड़ा ऑपरेशन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link