
स्पोर्ट्स डेस्क, 22 सितंबर 2026:
Asian Games 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216/3 रन बनाए, जवाब में श्रीलंकाई टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का लगातार दूसरी बार Gold Medal जीता।
मंधाना-शेफाली ने रखी बड़े स्कोर की नींव
Smriti Mandhana : जापान के ताइची नागोया में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन भी पूरे किए और ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

शेफाली ने बल्ले के बाद गेंद से भी दिखाया दम
Shafali Verma : शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 48 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के रहे। शुरुआती साझेदारी ने भारत को मजबूत स्कोर की तरफ पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में भी शेफाली ने श्रीलंका को झटका दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में मचाई तबाही
कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन इसके बाद ऋचा घोष ने पारी को तेजी दी। ऋचा ने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। भारत 20 ओवर में 216/3 तक पहुंच गया, जो एशियन गेम्स महिला क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा।

217 रन के लक्ष्य पर श्रीलंका की शुरुआत खराब
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। शेफाली वर्मा ने इमेशा दुलानी को 3 रन पर आउट किया, जबकि ऋचा घोष ने स्टंपिंग में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद शेफाली ने हसीनी परेरा को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।
दीप्ति ने चमारी को फिर बनाया शिकार
श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 16 गेंदों में 27 रन बनाकर कुछ देर तक पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन दीप्ति शर्मा ने 6.5 ओवर में उन्हें आउट कर दिया। यह इंटरनेशनल क्रिकेट में आठवीं बार था जब दीप्ति ने चमारी को आउट किया। पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 41/2 था।
10 ओवर के अंदर आधी टीम पवेलियन
भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद लगातार विकेट निकालते हुए श्रीलंका पर दबाव बढ़ा दिया। श्रेयंका पाटिल ने हरशिता माधवी को आउट किया, जबकि श्री चारणी ने हंसिमा करुणारत्ने को 1 रन पर पवेलियन भेजा। 8.4 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 49/5 हो गया था। दीप्ति शर्मा ने इसके बाद दुल्हारी और काशानी नुथ्यांगना के विकेट लेकर अपना तीन विकेट का आंकड़ा पूरा किया। श्रीलंकाई बल्लेबाजी बिखरती चली गई और टीम 10 ओवर के भीतर सात विकेट गंवा बैठी।
69 रन पर ढेर हुई श्रीलंकाई टीम
India Gold Medal : भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा, श्री चारणी और श्रेयंका पाटिल को 2-2 विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 147 रन की बड़ी जीत के साथ Asian Games 2026 का Gold Medal अपने नाम कर लिया।
Back-to-back 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦 🏅
Congratulations to #TeamIndia on clinching a 2️⃣nd consecutive Gold Medal in women’s cricket at the #AsianGames 🇮🇳👏
Scorecard ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB pic.twitter.com/AAkS0VDUKh
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Japan के खिलाफ 2 रन से जीता India
तोचिगी जापान में आज हुए India vs Japan T20I में टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में जापान को 2 रन से हरा दिया। मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 32 रन बनाए, जवाब में Japan Cricket Team 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। भारत की शुरुआत खराब रही और अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन व ईशान किशन जल्दी आउट हो गए। अभिषेक को चार्ली हारा-हिन्जे ने आउट किया, जबकि संजू सैमसन को इब्राहिम ताकाहाशी ने पवेलियन भेजा। ईशान किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जापान को 1.3 ओवर में लाचलान यामामोटो-लेक के रन आउट से झटका लगा। ईशान किशन ने बाउंड्री से डायरेक्ट हिट लगाकर उन्हें रन आउट किया। आखिरी ओवरों में जापान के पास जीत का मौका था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और 30/3 के स्कोर पर रोक दिया। इस तरह Team India ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।







