Uttar Pradesh

“विवेकानंद जनजागरण यात्रा पहुंची कार्तिकेय मंदिर, संत बोले- ‘मंदिर के प्रमाण मिलने पर हिंदुओं को सौंपें'”

संभल,13 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट खोले गए हैं, जहां योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जनजागरण यात्रा पहुंची। यात्रा में शामिल संतों ने मंदिर में पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान डॉ. विपिन ने मुस्लिम समुदाय से सौहार्द का परिचय देने की अपील करते हुए कहा कि जहां भी मंदिर के प्रमाण मिल रहे हैं, उन स्थानों को हिंदुओं के लिए सौंपकर अल्पसंख्यकों को एकता और भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

डॉ. विपिन जोशी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी यात्रा को 5100 किलोमीटर तक विस्तारित किया है। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने की बात की, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जरूरी हैं। उनके अनुसार, सच्चा युवा वही है, जो अपनी शक्ति और समर्पण से राष्ट्र की दिशा बदलने में योगदान देता है। यह यात्रा संभल की पवित्र भूमि से एक नई प्रेरणा देने का काम करेगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े तीन बदमाश, दो गोली लगने से हुए घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link