Uttar Pradesh

चाचा ने परिवार संग किया हमला…खेत में काम कर रहे मां-बेटे को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 21 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में खेत में जहरीली दवा डालने के विवाद को लेकर गुस्साए देवर ने भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी देवर रामराज अपने परिजनों समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

वारदात मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रुदौली पूरे भवन गांव में हुई है। यहां रहने वाले रामराज उर्फ राजू पासी (36) के खेत में 3 दिन पहले किसी ने कीटनाशक दवा डाल दी थी। रामराज को शक था कि ये हरकत उसके भतीजे आकाश (20) ने की है। आज सुबह करीब 11 बजे आकाश अपनी मां रामा के साथ खेत में काम कर रहा था तभी रामराज और उसके परिजन कुल्हाड़ी लेकर आए और मां-बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Advertisement

घटना को अंजाम देकर आरोपी रामराज पत्नी राम लली, बेटी निक्का व मधु और बेटा बाबू मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर आ गई। मृतका के भाई जगराम ने कहा कि रामराज ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मेरी बहन और मेरे भांजे को मार डाला। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी के आगरा दौरे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, 10 सूत्रीय होमवर्क पूरा करने की दी सलाह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link