Uttar Pradesh

अलीगढ़ : पंचायत सचिव की आईडी हैक कर बना डाले 10 राज्यों के 597 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

अलीगढ़, 21 अगस्त 2025:

यूपी के अलीगढ़ जिले में साइबर जालसाजों ने बड़ा कारनामा कर डाला। बिजौली ब्लॉक के दत्ताचोरी बुजुर्ग गांव के पंचायत सचिव की आईडी हैक कर 10 राज्यों के 597 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिए। मामला सामने आने पर पंचायत सचिव नागेंद्र सिंह की तहरीर पर साइबर पुलिस ने जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार 15 से 18 अगस्त के बीच पंचायत सचिव की आधिकारिक आईडी का इस्तेमाल कर ये प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस दौरान करीब 150 जन्म प्रमाणपत्र अप्रूव नहीं हो सके। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बिहार के 213 लोगों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए। उत्तर प्रदेश में भी कई जिलों के लोगों को इसका शिकार बनाया गया, जिनमें बस्ती जिले के 66 लोग सबसे अधिक शामिल हैं।

साइबर पुलिस मोबाइल नंबरों और आईटी उपकरणों के आईपी एड्रेस के आधार पर हैकरों की पहचान करने में जुटी है। एसपी देहात अमृत जैन के मुताबिक फिलहाल जांच साइबर क्राइम टीम को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

किस राज्य के कितने प्रमाणपत्र बने

बिहार – 213
असम – 43
आंध्र प्रदेश (चित्तूर) – 23
चंडीगढ़ – 19
छत्तीसगढ़ – 12
हरियाणा – 11
पश्चिम बंगाल – 9
त्रिपुरा – 9
झारखंड – 8
यूपी – विभिन्न जिलों के 250 से अधिक

ये भी पढ़ें  19 मुकदमों में फरार था गोकशी का आरोपी 'हकला'... पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link