Uttar Pradesh

इटावा : जलेबी देने में देरी पर मेला बना रणक्षेत्र, हमले में तीन लोग घायल, गर्म तेल फेंकने से युवक झुलसा

अशरफ अंसारी

इटावा, 3 सितंबर 2025:

यूपी के इटावा जिले के बढ़पुरा क्षेत्र के मढ़ैया मुसावली गांव में मंगलवार रात बुढ़वा मंगल मेले की रौनक उस समय रणक्षेत्र बदल गई जब जलेबी की दुकान पर हुई मामूली कहासुनी हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खलख अड्डा क्षेत्र के कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और जल्दी जलेबी देने की जिद करने लगे। दुकानदार के समझाने पर भी वे नहीं माने और विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने दुकानदारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले हरी सिंह को पीटा और फिर उन पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे उनके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए।

Advertisement

बचाव में आए शिवम और अनिल को भी बेरहमी से पीटा गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश है। शिवम कुमार ने नगला खांद निवासी ब्रजेश राजपूत पर घटना के पीछे होने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  Up News: फार्मा के भविष्य का महामंथन, लखनऊ में सैकड़ों युवा जुटे, दुनिया की फार्मेसी को नई उड़ान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link