Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का गंभीर आरोप, बोले… भाजपा सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में माहिर

प्रयागराज, 20 अप्रैल 2025:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर सरकार पर भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया।

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में माहिर है। महाकुंभ के आयोजन में भी यही देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह दावा पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुआ। यह महाकुंभ उनकी बदइंतज़ामी के लिए अगले 144 सालों तक याद रखा जाएगा।”

‘प्रोपेगेंडा पर चल रही पूरी भाजपा सरकार’

सपा प्रमुख ने कहा कि पहले किसी सरकार में एक मंत्री प्रोपेगेंडा करता था, लेकिन अब पूरी भाजपा सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “यह सरकार ‘तीस मार खां’ बन गई है, हर आंकड़े में 30 जरूर आता है।”

Advertisement

अखिलेश यादव प्रयागराज दौरे पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ को बढ़ा-चढ़ाकर प्रचारित किया गया, जबकि श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बेहद कमजोर रहीं।

उन्होंने बताया कि सपा सरकार ने 2013 का महाकुंभ सफलतापूर्वक आयोजित किया था और उसी अनुभव के आधार पर सोशल मीडिया के ज़रिए सुझाव भी दिए गए थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी सुझावों को आलोचना समझकर खारिज कर दिया। भाजपा के अंदर इतना अहंकार है कि वह किसी अच्छी सलाह को भी बुरा मानती है। महाकुंभ के आंकड़े पूरी तरह से मनगढ़ंत और भ्रमित करने वाले हैं। इन पर अध्ययन की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आकर ही रहेगी और जनता हर झूठ का जवाब देगी।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में छाए राबड़ी वाले बाबा, भक्तों को बांट रहे 'मीठा आशीर्वाद' – देखें Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link