Lucknow City

आम बहार-आपके द्वार : UP में आज से अभियान, 7 दिन मुफ्त मिलेंगे आम के पौधे

35 करोड़ पौधरोपण की तैयारी तेज, वन महोत्सव के दौरान हर ब्लॉक क्षेत्र में होगा आम भंडारा, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत और प्लास्टिक मुक्त प्रदेश का दिया जाएगा संदेश

लखनऊ, 1 जुलाई 2026:

यूपी में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। आज से पूरे प्रदेश में सात दिवसीय वन महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। यह सात जुलाई तक चलेगा। इस दौरान वन विभाग ‘आम बहार-आपके द्वार’ अभियान के तहत हर ब्लॉक क्षेत्र में ‘आम भंडारा’ आयोजित कर आम की देशी और अन्य प्रजातियों के पौधों का निशुल्क वितरण करेगा।

प्रदेश की मुख्य वन संरक्षक (प्रचार एवं प्रसार) अदिति शर्मा ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान पौधरोपण के महत्व को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। लोगों को पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त परिवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही वितरित किए जाने वाले पौधों के रोपण और उनकी देखभाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के बीच मुख्यमंत्री ने फलदार वृक्षों, विशेषकर आम की देशी प्रजातियों के अधिक से अधिक रोपण पर विशेष जोर दिया है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में आम के पौधों का बड़े स्तर पर वितरण किया जाएगा जिससे हर परिवार पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सके।

ये भी पढ़ें:

वन महोत्सव के बाद राज्य सरकार का पौधरोपण महाभियान-2026 भी आयोजित होगा। इसके तहत इस वर्ष प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी विभागों और मंडलों को उनके लक्ष्य पहले ही सौंपे जा चुके हैं। वर्षाकाल में आयोजित होने वाले इस महाअभियान की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में वनावरण और वृक्षावरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाना है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  Breaking... वाहन चालक ध्यान दें! विक्रमादित्य मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से ही निकलें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link