Lucknow City

प्रदर्शनी से खिला जनभवन…फल-सब्जियों का दिखा रुतबा, फूलों से बनी ब्रम्होस, किसान सम्मानित

प्रादेशिक फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल ने किया आगाज, 8 फरवरी तक चलने वाले आयोजन में पहले दिन ही हिस्सा बने आम नागरिक, सैन्य मॉडलों में दिखा देश का शौर्य

लखनऊ, 6 फरवरी 2026:

प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को जन भवन में 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी व पुष्प प्रदर्शनी का आगाज किया। ये प्रदर्शनी आठ फरवरी तक चलेगी। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।

b1d65005-30ae-4a15-b5ee-ed235925a22d

प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद राज्यपाल ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। किसानों, बागवानों और फ्लोरिकल्चर विशेषज्ञों द्वारा सजाए गए इन स्टालों पर रंग-बिरंगे फल, ताजा शाकसब्जियां और मनमोहक फूल सजे हुए थे। राज्यमंत्री व राज्यपाल ने डाक विभाग के प्रदर्शनी पर आधारित विशेष आवरण एवं विरूपण तथा पिक्चर पोस्ट कार्ड का विमोचन किया गया।

ये भी पढ़ें:

f19adc4b-472e-43b0-9e5f-ad678225b126

प्रदर्शनी की खास बात पुष्पों से निर्मित ब्रह्मोस मिसाइल रही। इसका मॉडल देख सभी ने सराहना की। सैन्य प्रदर्शनी में हथियारों और सैन्य मॉडलों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में हरदोई के बेहटा सधई के निवासी प्रताप विक्रम सिंह को केला उत्पादन, संभल के कुलदीप सिंह को स्ट्राबेरी व मधुमक्खी पालन में शालिनी शर्मा को पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारी संख्या में आम नागरिक पहुंचे मनमोहक फूलों के साथ सेल्फी ली और उनकी खुशबू का एहसास किया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : सड़क किनारे छलके जाम! और पुलिस लाइन के संविदा कर्मी की गोली मारकर हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button