Unnao City

कहासुनी में मां पर रॉड से हमला…मौत के बाद बेटा फरार, पुलिस तलाश में जुटी

शुक्लागंज की गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात, घरेलू बात को लेकर बढ़ा विवाद, मदद मिलने से पहले घर मे ही दम तोड़ बैठी मां

प्रमोद पासी

उन्नाव, 6 फरवरी 2026:

शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में मामूली घरेलू विवाद के बाद एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। फरार आरोपी राजन की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घटना कंजा खेड़ा मजरा पीपर खेड़ा में रहने वाले रामकुमार की पत्नी शांति के साथ हुई। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे किसी घरेलू बात को लेकर मां और छोटे बेटे राजन के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर राजन ने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर मां पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:

अचानक हुए हमले में शांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका का बड़ा बेटा राजेश घटना के समय गांव से बाहर था। फोन पर सूचना मिलने के बाद वह बदहवास हालत में गांव के लिए रवाना हुआ।

Advertisement

इंस्पेक्टर अजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी मौके से बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी राजन की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात : 1640 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link