Uttar Pradesh

यूपी: मूर्ति विसर्जन के बाद दो पक्षों में बवाल, दर्जनों घायल

गोरखपुर,15 अक्टूबर 2024

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले में खजनी के उसवा बाबू गांव में दुर्गा प्रतिमा के बाद आयोजित भंडारे में दो पक्षों के झगड़े में अनेक
पुरुष व महिलाएं घायल हो गये।

मामले में दोनों पक्ष की तरफ से खजनी थाने में तहरीर की गई है जिस पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

एक पक्ष से मिली तहरीर के अनुसार, उसवा बाबू गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के वाद रविवार शाम अखिलेंद्र प्रताप सिंह की देख-रेख में भंडारे का आयोजन चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच रामप्रताप के साथ अन्य लोग भंडारा में पहुंचे और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसमें दो महिलाएं और चार पुरुषों को गंभीर चोटें आईं। खजनी थाने में रामप्रताप, हरेन्द, महेंद्र, सत्यपाल, नंदलाल, लक्की प्रसाद, सत्यम, शिवम व सूरज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:

दूसरे पक्ष के महेंद्र की तहरीर पर शिवम सिंह, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अजय साहनी, रंजीत, संजीत, हरि श्याम, जीतेंद्र सिंह समेत छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
इस संबंध में खजनी के क्षेत्राधिकारी  उदय प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है।

जमकर चले लाठी-डंडे

पूरा मामला खजनी थाना क्षेत्र उसवा बाबू का है, मिली जानकारी अनुसार गांव के युवकों द्वारा मूर्ति विसर्जन कर भंडारा कर रहे थे, उसी दौरान हरिजन बस्ती के कुछ लोग लाठी डंडे लेकर भंडारे में लाठी डंडे रॉड से हमला बोल दिया जिसमें भंडारे में खिला रहें महिला और पुरुष समेत कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गये।
घटना के सूचना के बाद थानाध्यक्ष सदानन्द सिन्हा सहित सीओ खजनी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष में मारपीट की घटना की तहरीर मिली, लेकिन घटना में मिले साक्ष्य अनुसार एक पक्ष ने भंडार में पहुंच कर हमला बोला जिसमे दर्जनों लोग घायल है।

ये भी पढ़ें  महिलाओं की सुरक्षा को लेकर UP सरकार सख्त, ‘पॉश’ कानून से हर कार्यस्थल पर कड़ा पहरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link