Uttar Pradesh

यूपी: शिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर में सेवा अवधि की शर्त खत्म, योगी सरकार का न्यू ईयर तोहफा।

लखनऊ,7 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय पारस्परिक तबादलों की प्रक्रिया को सरल बना दिया गया है। अब शिक्षकों को सेवा अवधि की बाध्यता से छूट मिल गई है, जिससे वे जिले के भीतर म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में सीडीओ की अगुआई वाली कमिटी आवेदनों पर फैसला लेगी, जिसमें डायट के प्राचार्य, बीएसए और वित्त लेखाधिकारी शामिल होंगे। सोमवार को जारी शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि म्यूचुअल तबादले केवल ग्रामीण से ग्रामीण और नगरीय से नगरीय संवर्ग में ही होंगे।

शासन ने यह भी कहा है कि अनुशासनात्मक कार्यवाही का सामना कर रहे शिक्षकों को कार्यवाही समाप्त होने के बाद ही तबादले की अनुमति मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, और जिनका तबादला स्वीकृत होगा, उन्हें गर्मी की छुट्टियों में कार्यमुक्त किया जाएगा। यदि किसी ने फर्जी दस्तावेज लगाए, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को शिक्षक संघों ने सराहा है, खासकर सेवा अवधि की शर्त हटाने को शिक्षकों की बड़ी समस्या का समाधान माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अलका लांबा का भाजपा व आरएसएस पर तीखा हमला, बोलीं… नेशनल हेराल्ड देश की धरोहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link