Lucknow City

UP PCS Transfer: फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 अफसर इधर से उधर, कई ADM-एसडीएम की बदली जिम्मेदारी

लखनऊ से लेकर मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और आजमगढ़ तक बदली प्रशासनिक कमान, कई अफसरों को मिली नई अहम जिम्मेदारियां

लखनऊ, 3 अक्टूबर 2026:

यूपी में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (एडीएम), उपजिलाधिकारी (एसडीएम), अपर नगर आयुक्त और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की है। तबादला सूची में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव के साथ कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत भी किया गया है।

तबादले के तहत चंद्र कुमार को एडीएम (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया बनाया गया है। जितेंद्र विक्रम को एसडीएम, ललितपुर से एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर भेजा गया है। लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ से एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश कुमार एसडीएम सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ बनाए गए हैं।

पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अमेठी से एडीएम (प्रशासन) रामपुर भेजा गया है। प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी मिली है। विजय शंकर को एसडीएम बिजनौर से कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को एसडीएम अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त दुग्ध आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:

इसी क्रम में बृजेश कुमार सिंह को एडीएम (नगर), मेरठ से सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। शिवानी सिंह को संबद्ध राजस्व परिषद लखनऊ से एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन और प्रेम चंद्र मौर्य को एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन से एडीएम (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ भेजा गया है।

up-pcs-transfer-23-officers-transferred-adm-sdm-new-postings

up-pcs-transfer-23-officers-transferred-adm-sdm-new-postingss

रामजी मिश्रा अब एडीएम (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ होंगे। उन्हें उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से इस पद पर भेजा गया है। राजेंद्र कुमार को एसडीएम, गाजियाबाद से एडीएम (न्यायिक), हरदोई बनाया गया है, जबकि प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी एडीएम (न्यायिक), हरदोई से एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद भेजे गए हैं।

बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, लखनऊ से एडीएम (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है।

किशुक श्रीवास्तव को एडीएम (नगर), अयोध्या से प्रतीक्षारत किया गया है। संगीता देवी को एडीएम (प्रशासन), मुरादाबाद से एडीएम (नगर), अलीगढ़ भेजा गया है। गंभीर सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ से इसी पद पर मुजफ्फरनगर भेजा गया है।

इसके अलावा नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से एडीएम (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ बनाया गया है। आदित्य कुमार प्रजापति को एडीएम (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ से एडीएम (नगर), मेरठ की जिम्मेदारी मिली है। अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद भेजा गया है। वहीं मयंक कुंड को एसडीएम हरदोई से एसडीएम, मुरादाबाद बनाया गया है।

ये भी पढ़ें  असमियों पर बांग्लादेशी का ठप्पा! सफाईकर्मियों के मुद्दे पर सियासत गर्म, आप ने भाजपा पर लगाए ये आरोप

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link