Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर, बस ने मारी स्विफ्ट कार को ज़ोरदार टक्कर, महिला पुलिसकर्मी की मौत, पति की हालत गंभीर

मथुरा, 13 दिसम्बर 2024

आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। मथुरा जिले के मांट में हुए इस हादसे में एक डबल डेकर बस की टक्कर से कार में सवार एक महिला पुलिस उप निरीक्षक की मौत हो गई। मृतका का पति गंभीर घायल हुआ है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मथुरा के मांट क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज बस ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला दरोगा की मौत हो गई। वहीं पति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-100 पर नोएडा से प्रयागराज जा रही स्लीपर बस ने आगे चल रही स्विफ्ट कार को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार रोविन पुत्र वशिष्ठ नारायण निवासी 6/71 नेहरू नगर दिल्ली घायल हो गए। उनकी पत्नी नेहा शुक्ला की मौके पर मौत हो गई।

बता दें नेहा शुक्ला उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर थाना नैनी प्रयागराज में तैनात थीं। इस हादसे में बस परिचालक अंकुश शुक्ला और राहुल पुत्र संजय निवासी ग्राम जसापुर थाना सिउली कानपुर देहात घायल हुए हैं। उन दोनों को भी उचपार के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराया गया है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मृतक महिला दरोगा के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ग्रह-नक्षत्रों का असर... कहीं आधी रात जली होली, आज भी होगा दहन मगर रंग खेलने का दिन अटल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link