Uttarakhand

IAS के तबादले, विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी, कई और के भी विभाग बदले

उत्तराखंड की धामी सरकार ने अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, वर्तमान पदभार से अवमुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी, विनोद गिरी गोस्वामी की अपर सचिव शहरी विकास के पद पर की गई तैनाती

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 26 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। शासन ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत अधिकारियों को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

uttarakhand-ias-transfer-vijay-kumar-jogdande-home-secretary (2)

ये भी पढ़ें:

आदेश के अनुसार आईएएस विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस डॉ. आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव राजस्व के साथ नागरिक उड्डयन और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव शहरी विकास के पद पर तैनाती दी गई है। इससे पहले वह आवास विभाग, निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून व मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण समेत विभिन्न दायित्व संभाल रहे थे। उनसे सचिव आवास की जिम्मेदारी हटा दी गई है।

Advertisement

आईएएस सुंदर लाल से अपर सचिव समाज कल्याण विभाग हटा दिया गया है और उनको अपर सचिव आवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, सुनील सिंह को अपर सचिव सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती वाले पदों पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी आख्या कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर महिमा रोकली को सचिवालय सेवा, बाध्य प्रतीक्षा के अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में भाजपा का 2027 प्लान : बांसुरी स्वराज का साफ संदेश, चुनाव से पहले बूथ मजबूत करो, जनता के बीच लगातार रहो

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link