Uttarakhand

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना : 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, Select होने पर मिलेगी Scholarship

पौड़ी गढ़वाल के रांसी स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में अंडर 14 से अंडर 23 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 200 बालक-बालिकाओं का होगा चयन, खेल सामग्री खरीदने के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये

योगेंद्र मलिक

पौड़ी गढ़वाल, 22 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार कई कदम उठा रही है। उत्तराखंड के खिलाड़ी इंटरनेशनल और देश में अपनी प्रतिभा के दम पर धाक जमा सके इसके लिए उनको सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना की भी शुरुआत की गई है। इसके तहत रांसी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में लगभग 500 बालक-बालिकाओं ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिताओं में अंडर 14 से अंडर 23 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

mukhyamantri-khiladi-protsahan-yojana-pauri-trial-scholarship (2)

ये भी पढ़ें:

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अंडर 14, अंडर 17 से अंडर 19, अंडर 19 से अंडर 21 और अंडर 21 से अंडर 23 आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयु वर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस प्रकार चारों आयु वर्गों से कुल 200 बालक व बालिकाओं का चयन होगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल सामग्री खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मार्च 2027 तक प्रतिमाह दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

Advertisement

mukhyamantri-khiladi-protsahan-yojana-pauri-trial-scholarship (3)

प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में इंडोर खेलों के तहत टेबल टेनिस, बैडमिंटन, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और आउटडोर खेलों में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, फुटबाल, बास्केटबाल, हॉकी और कबड्डी को शामिल किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि एथलेटिक्स में तीन बालक और तीन बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जबकि अन्य खेलों में दो-दो बालक और बालिकाओं का चयन होगा। योजना के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  स्वयं सहायता समूहों ने बदली तकदीर, बनाया आत्मनिर्भर, पौड़ी की दो महिलाएं इसकी मिसाल

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link